भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 माह बाद सरयु घाट पर उतारे मुरेठा

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 माह बाद अपना मुरेठा अयोध्या में दर्शन के बाद उतार दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 माह बाद सरयु घाट पर उतारे मुरेठा

केटी न्यूज/ यूपी

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 माह बाद अपना मुरेठा अयोध्या में दर्शन के बाद उतार दिया। उन्होंने बुधवार की सुबह सरयु नदी में स्नान के बाद अपने सिर से मुरेठा हटाया। उन्होने कहा कि पिछले 22 माह से जो मुरेठा बांध रखा था। उसे आज भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया। ज्ञात हो कि 22 माह पूर्व सम्राट चौधरी ने मुरेठा सीएम नीतीश कुमार को हटाने के लिए बांधा था। उस समय राज्य में राजद व जदयू की सरकार थी।