जौनपुर: केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, संविधान की जीत का किया स्वागत

जौनपुर: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए कलेक्ट्रेट से अंबेडकर तिराहे तक पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने "जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए" के नारे लगाए और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान और लोकतंत्र की जीत की खुशी मनाई।

जौनपुर: केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, संविधान की जीत का किया स्वागत

केटी न्यूज़/ जौनपुर

जौनपुर: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए कलेक्ट्रेट से अंबेडकर तिराहे तक पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने "जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए" के नारे लगाए और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान और लोकतंत्र की जीत की खुशी मनाई। 

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि शराब घोटाला झूठ की बुनियाद पर खड़ा था, और मोदी सरकार की साजिश आज न्यायालय के आदेश से बेनकाब हो गई है। यह दिन सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि न्यायपालिका सत्य के पक्ष में हमेशा खड़ी रहती है, और यह फैसले ने साबित किया है कि देश का संविधान ही सर्वोपरि है।

जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है और यह साफ कर दिया है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं चलेगा। जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि इस फैसले ने यह संदेश दिया है कि संविधान की ही चलेगी, न कि किसी तानाशाही की। 

जिला सचिव सुभाष मौर्य ने कहा कि केजरीवाल की रिहाई ने मोदी और जांच एजेंसियों के झूठ को उजागर कर दिया है। जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद किया और कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। 

इस कार्यक्रम में समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, और अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। शाहगंज में जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता मिश्रा और अन्य सदस्यों ने भी केजरीवाल की रिहाई पर कार्यक्रम आयोजित किया।