बक्सर के साहित्यकार ओम प्रकाश केशरी 'पवन नंदन' का हुआ आकस्मिक निधन

सरस्वती के वरद पुत्र व साहित्य सेवा को जीवन समर्पित कर चुके ओम प्रकाश केशरी 'पवन नंदन' का रविवार की सुबह निधन हो गया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने अपने शोक विज्ञप्ति में कहा कि बक्सर शहर ने साहित्य जगत के लाल पवन नंदन जी को आज खो दिया।

बक्सर के साहित्यकार ओम प्रकाश केशरी 'पवन नंदन' का हुआ आकस्मिक निधन

- कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों ने जताया दु:ख

केटी न्यूज/बक्सर

सरस्वती के वरद पुत्र व साहित्य सेवा को जीवन समर्पित कर चुके ओम प्रकाश केशरी 'पवन नंदन' का रविवार की सुबह निधन हो गया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने अपने शोक विज्ञप्ति में कहा कि बक्सर शहर ने साहित्य जगत के लाल पवन नंदन जी को आज खो दिया।

पवन जी हंसमुख होने के साथ सबके दिलों पर राज करने वाले और सभी से प्रेम मोहब्बत से बात करने वाले अद्वितीय विचार के व्यक्ति थे। डॉ. पांडेय ने कहा कि उनका आज आकस्मिक निधन हृदय विदारक घटना है। इससे काफी दुख हुई है। मुझे समय-समय पर अच्छे ज्ञान प्रेरणा देते थे, जो अब अधूरा रह गया। इस दुखद घटना को सुनकर कांग्रेस परिवार दुखी एवं स्तब्ध है।

शोक व्यक्त करने वाले में डॉ. प्रमोद ओझा, संजय कुमार पांडेय, महिमा उपाध्याय, जय राम, वीरेंद्र राम, संजय कुमार दुबे, अजय यादव, रूनी देवी, कुमकुम देवी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, महेंद्र चौबे, विकास कुमार, विकास भवन तुरहा, निर्मला देवी, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह, कमल पाठक, राजू वर्मा, अजय ओझा, उपाध्याय रोहित व अन्य लोग मौजूद रहे।