सिमरी में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, पांच जोड़ों की कराई गई शादी, मौजूद थे हजारों लोग

सिमरी में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, पांच जोड़ों की कराई गई शादी, मौजूद थे हजारों लोग

 - घुड़दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ था आयोजन

- कालरात्रि विवाह महोत्सव के बैनर तले हर साल होता है आयोजन

फोटो-

केटी न्यूज/सिमरी

अक्षय तृतीय के मौके पर सिमरी स्थित काल रात्रि मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन ’कालरात्रि विवाह महोत्सव समिति’ के द्वारा करवाया गया था। जिसमें पांच जोड़ो की वैदिक विधान से शादी करवाई गई। इस मौके पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। समारोह की तैयारी तथा सामूहिक शादी में आए खर्च समिति के द्वारा वहन किया गया। सुबह नौ बजे से पूरे दिन चले इस समारोह में वर पक्ष तथा कन्या पक्ष के बैठने के लिए अगल अलग व्यवस्था की गई थी जबकि उनके जलपान व भोजन की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई थी। सामूहिक विवाद में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पुरा वातावरण गूंजयमान होता रहा। विवाह की रश्म पुरी होने के बाद आयोजन कमिटी की ओर से नववघुओं को जेवरात, कपड़े, पलंग, तोसक, पंखा सहित कई अन्य सामान उपहार स्वरूप देकर विदा किया गया। इस सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए दूर दराज से हजारों की संख्या में लोग आए थे। जिस कारण सिमरी में जाम की समस्या गंभीर हो गई थी। जिस कारण पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

पांच जोड़ा की कराई गई शादी

इस बार आयोजन समिति द्वारा पांच जोड़ो की शादी करवाई गई है। इसकी तैयारी महीनों से की जा रही थी। निर्धारित समय पर शादी के लिए वर तथा कन्या पक्ष के लोग मंदिर परिसर पहुंच गए थे। सुबह 10 बजते ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू किया गया। शाम 3 बजे सभी जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद आयोजन समिति के साथ ही समाजसेवियों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।

मनोरंजन के लिए आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम 

सामूहिक विवाद के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें कई चर्चित कलाकार शामिल हुए। वही घुड़दौड़ में भी कई राज्यों के घोड़े भाग लिए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने समां बांध दिया था। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। चर्चित कलाकार सह जिला पार्षद कमलबास कुंवर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इसके बाद कई गायकों ने अपनी गायकी से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वही घुड़दौड़ में भोजपुर जिले के झौआ के हरेराम मुखिया का घोड़ा राकेट ने बाजी मारी।

बता दें कि ब्रह्मपुर मेला में भी राकेट ही विजेता रहा था। इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी विनोद राय, पुर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, मुखिया अशोक राय, खेवली पंचायत मुखिया राजीव ऊर्फ पिंटू सिंह, दिनेश पाण्डेय, प्रेम सागर कुंवर, दीपनारायण सिंह, पूर्व मुखिया तेजनारायण ओझा, मदन राय, धर्मराज चौरसिया के साथ कालरात्रि विवाह महोत्सव के डमडम राय समेत सभी सदस्यों की भूमिका काफी सराहनीय रही।