Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बक्सर जेल में बंद सजायाफ्त महिला कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

बक्सर जेल में बंद सजायाफ्त महिला कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

केटी न्यूज/ बक्सर 

हत्या के मामले में आरोपी बक्सर जेल में महिला कैदी की बुधवार को मौत हो गई। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया। पीड़ित के बच्चों का आरोप है कि उनकी मां बीमार थी, लेकिन हमें इसकी सूचना भी नहीं दी गई। वह तो भला हो उस गार्ड का। जिसने दो दिन पहले हमें फोन पर सूचना दी। वह भी मां की हालत बेहद खराब हो जाने के बाद। हम पहुंचे उनकी हालत देख परेशान हो गए। डॉक्टर हमारी सुन नहीं रहे थे। अगले दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पूछने पर यह भी पता चला कि हत्या के एक मामले में उन्हें वर्ष 2015 में सजा हुई थी।

पिता रामप्रवेश सिंह और मां दोनों के खिलाफ केस हुआ था। पिता मोतिहारी जेल में बंद हैं। कुछ माह पहले ही उसे बक्सर की महिला जेल ट्रांसफर किया गया था। आज वह हमारा साथ छोड़कर चली गई। वहीं शव उनके गांव तरवारा जिला सिवान कैसे जाएगा। यह सवाल सबके सामने खड़ा हो गया। जबकि उनकी बेटी नीतू व बेटा नीतीश दोनों अस्पताल पहुंच चुके थे। उनका कहना था, मां का शव गांव तक ले जाने का उनके पास सामर्थ्य नहीं है। जेल प्रशासन मदद के नाम पर पल्ला झाड़ रहा है। परिवार वाले इसकी वजह से परेशान थे। वहां मौजूद जेल के लोगों से जब इस बारे में पूछा गया तो चुप्पी साधे रहे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।