बचपन का प्यार पचपन पार वकील साहब को चढ़ा परवान 50 साल की डॉक्टर की पत्नी को लेकर हुए फरार....
60 साल के वकील साहब को बचपन की 50 साल की डॉक्टर पत्नी प्रेमिका से एक बार फिर प्यार उमड़ा है। यह घटना सुनकर पुलिस से लेकर पुरा बिहार हैरान है।

केटी न्यूज/ पटना
किसी ने सच कहा है कि प्यार अंधा होता है ना उम्र की सीमा दिखता है ना ही मजहब की दीवार। इंसान के जिंदगी में पहला प्यार ही आखिरी प्यार होता....। जी हाँ एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां 60 साल के वकील साहब को बचपन की 50 साल की डॉक्टर पत्नी प्रेमिका से एक बार फिर प्यार उमड़ा है। यह घटना सुनकर पुलिस से लेकर पुरा बिहार हैरान है। मामला बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी डॉनर चौक की है। जहां एक 60 वर्षीय वकील 50 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित डॉक्टर ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया है की पत्नी के लापता होने की सूचना थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डॉक्टर ने आवेंदन में कहा है कि उनकी पत्नी 11 मई को दोपहर एक बजे के आसपास बैग और पर्स लेकर घर से निकली, लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी।
काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो लिखित आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी छिपकर वकील संजीव कुमार से लगातार फोन पर संपर्क में रहती थी। कई बार जब वह क्लिनिक में रहते थे, तो उनकी पत्नी चोरी-छिपे संजीव से मिलती भी थी। उन्होंने संजीव कुमार का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को सहरसा जिले से बरामद कर लिया। पूर्णिया पुलिस डॉक्टर की पत्नी के अचानक गायब होने सें काफी टेंशन में थी।
परन्तु पुलिस की जांच में जो बातें सामने निकल कर आई, उससे पुरा पुलिस महकमा हैरान हों गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 60 वकील संजीव कुमार है जो सहरसा जिले के प्रोफेसर कॉलोनी गंगाजला का निवासी है और डॉक्टर की पत्नी बचपन के क्लास फ्रेंड थे। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था, जो समय के साथ छिपकर जारी रहा। वकील संजीव ने खुद पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया कि हम दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन परिवारवालों ने हमारी शादी नहीं होने दी और उसे डॉक्टर से विवाह करवा दिया गया। इसके बावजूद हम दोनों का प्यार कम नहीं हुआ और एक दूसरे संपर्क कभी नहीं टुटा। डॉक्टर और उनकी पत्नी के तीन बच्चे हैं, दो एमबीबीएस बेटे और एक बेटी।
केहाट थाना प्रभारी उदय कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उसी दौरान दोनों को सहरसा से बरामद किया गया। डॉक्टर की पत्नी का न्यायालय में धारा 183 और 184 के तहत बयान दर्ज कराने की कागजी तैयारी चल रही है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगी।