डुमरांव में आज आयोजित होगा दिव्य हिन्दू सम्मेलन, तैयारी पूरी

विगत एक माह से अनुमंडल के विभिनन गांव और शहरों में आयोजित हो रहे दिव्य हिन्दू सम्मेलन शुक्रवार को डुमरांव नगर के शक्तिद्वार स्थित बड़ी संगत मठिया में हो रहा है। सकल हिन्दू समाज के द्वारा सभी को एक बैनर के नीचे लाने का कार्य कर रहा है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।

डुमरांव में आज आयोजित होगा दिव्य हिन्दू सम्मेलन, तैयारी पूरी

केटी न्यूज, डुमरांव-

विगत एक माह से अनुमंडल के विभिनन गांव और शहरों में आयोजित हो रहे दिव्य हिन्दू सम्मेलन शुक्रवार को डुमरांव नगर के शक्तिद्वार स्थित बड़ी संगत मठिया में हो रहा है। सकल हिन्दू समाज के द्वारा सभी को एक बैनर के नीचे लाने का कार्य कर रहा है, जिसे काफी सराहा जा रहा है। इस सम्मेलन के द्वारा हिन्दू जागरण की दिशा को नई उर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं समाजिक एकता के प्रतिक विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 27 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे से शुरू हो जाएगा। इस सम्मेलन में कथावाचक डा. रामनाथ ओझा अपनी वाणी के द्वारा वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बनाने के लिये उनके साथ समाज के लोग उत्सुक हैं।