Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बक्सर को बिहार में पहला स्थान

बक्सर जिला को सात निश्चय और सात निश्चय-2 योजनाओं के लिए बिहार में पहला स्थान मिला है। बिहार विकास मिशन द्वारा जनवरी 2025 के लिए सात निश्चय और सात निश्चय-2 योजनाओं की प्रगति के आधार पर जारी रैंकिंग में बक्सर जिला को 89.54 अंक मिले हैं।

सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बक्सर को बिहार में पहला स्थान

सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बक्सर को बिहार में पहला स्थान

केटी न्यूज /पटना/ बक्सर ।

यह राज्य के सभी जिलों में सबसे अधिक है। इस रैंकिंग के लिए सात निश्चय और सात निश्चय-2 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। इसमें जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर परिषद, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की योजनाओं को शामिल किया गया। 

सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बक्सर को बिहार में पहला स्थान

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। वहीं, हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना के तहत सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। नगर परिषद द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और हर घर नल का जल (शहरी) योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है।

सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बक्सर को बिहार में पहला स्थान

ग्रामीण विकास के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रामीण) योजना को बेहतर तरीके से लागू किया गया है। पंचायती राज विभाग के तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी की सुविधा बढ़ी है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा हर घर नल का जल (ग्रामीण) योजना का कुशल संचालन किया गया है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बक्सर को बिहार में पहला स्थान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।