Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

एनएच 922 पर दुर्घटनाओं को रोकने तथा जख्मियों को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए गठित हुई समिति

एनएच 922 पर दुर्घटनाओं को रोकने तथा जख्मियों को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए गठित हुई समिति

 कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

एनएच 922 पर लगातार हो रहे दुर्घटनों को रोकने के लिए अब कृष्णाब्रह्म पुलिस काफी सक्रिय हो गई हैं। बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में क्षेत्र के सभी मुखिया तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि एनएच 922 का चौड़ीकरण होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा जख्मी लोगों को तत्काल प्राथमिक इलाज करवाना हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं एक ही लेन में दोनों तरफ से वाहनों के परिचालन से हो रही हैं। जबकि बाइक चालकों के हेमलेट नहीं पहनने तथा चार पहिया चालकों के सीट बेल्ट नहीं बांधने से गंभीर चोटें लग रही हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधयों के साथ एक समिति का गठन किया। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया को उस समिति का अध्यक्ष बनाया गया तथा वे अपने अपने पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाली सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं में जख्मियों को अस्पताल पहुंचाएंगे तथा लोगों को परिवहन नियमों का पालने करने के लिए जागरूक भी करेंगे। थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई सड़क पर गलत लेन में चल रहा है तो उसको समझाया जाय कि अपने लेन में चलें। अगर बाइक से चलते है तो हेमलेट पहनकर चले अगर चार चक्का से चल रहे है सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें। जनप्रतिनिधियों के साथ हर समिति में एक पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर जिन पंचायतों को शामिल किया गया है उसमें योगियां, नुआंव, कठार, ढकाइच शामिल हैं। समिति की अध्यक्ष मुखिया को बनाया गया है इस समिति को थाना क्षेत्र के एन एच 922 के कृतसागर गांव से नया भोजपुर स्थित कांव नदी तक सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।