सरकारी नौकरी लगते ही लड़के वालों ने किया शादी से इंकार, लड़की पक्ष ने दर्ज कराया एफआईआर

सरकारी नौकरी लगते ही लड़के वालों ने किया शादी से इंकार, लड़की पक्ष ने दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज/नावानगर

शादी तय होने के बाद अगर उस लड़के की सरकारी नौकरी लग जाती तो घर में आने वाली बहुत का शुभ लक्षण माना जाता है। पर ऐसी स्थिति में अधिकतर देखा गया है कि नौकरी लगते ही लड़के वाले दहेज की मांग बढ़ा देते हैं या फिर उस लड़की के साथ शादी करने से इंकार कर देते हैं।

ऐसा ही एक मामला मंगलवार की देर शाम नावानगर थाना में दर्ज हुआ है। जिसमें लड़के की सरकारी नौकरी लगते ही शादी से इंकार कर दिया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव के मुख्तार सिंह ने अपनी बहन की शादी पिलापुर के अनील कुमार के साथ तय किया था। यहां तक की सगाई भी हो चुकी थी। शादी का तिथि में कुछ दिनों ही शेष था। तभी अनील की सरकारी नौकरी लग

गई। सरकारी नौकरी लगते ही लड़के के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। हालांकि लड़की पक्ष वाले पूरी कोशिश किया कि लड़के पक्ष शादी के लिए रजामंद हो सके। पर लड़के पक्ष एक नहीं सुनी। अंततः लड़की के भाई ने नावानगर थाना में चिटींग एवं दहेज अधिनियम के तहत अनील कुमार पर एफआईआर दर्ज कराया है।