जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाला गिरफ्तार, एसपी ने बनाई थी विशेष टीम

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 फरवरी की रात करीब 10 बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाला गिरफ्तार, एसपी ने बनाई थी विशेष टीम

-- तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर दबिश; एक पिस्टल व खोखा बरामद, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा

केटी न्यूज/बक्सर

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 फरवरी की रात करीब 10 बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल दुल्हन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

एसपी के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। जांच के क्रम में एक संदिग्ध की पहचान की गई और उसे बक्सर समाहरणालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसी ने दुल्हन को गोली मारी थी।पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चौसा निवासी विनय चौधरी के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मुफ़स्सिल थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।एसपी ने स्पष्ट किया है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध हथियार रखने और हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।