बिजली चोरी पर सख्ती: ठठेरी बाजार में छापेमारी, आरोपी पर जुर्माना व प्राथमिकी
शहर में राजस्व संरक्षण को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ठठेरी बाजार मोहल्ले में विशेष जांच अभियान चलाया। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डुमरांव की टीम ने कनीय विद्युत अभियंता मो. इम्तेयाज हुसैन के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक उपभोक्ता को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया।
केटी न्यूज/डुमरांव
शहर में राजस्व संरक्षण को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ठठेरी बाजार मोहल्ले में विशेष जांच अभियान चलाया। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा डुमरांव की टीम ने कनीय विद्युत अभियंता मो. इम्तेयाज हुसैन के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक उपभोक्ता को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया।विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ डुमरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उस पर विभाग को राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप है। जांच के उपरांत संबंधित उपभोक्ता पर 4,573 रुपये का आर्थिक दंड भी अधिरोपित किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 तथा अन्य लागू धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्व नुकसान रोकने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने की अपील की है, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

