डुमरांव में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शहर में एक बार फिर वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। स्टेशन रोड स्थित शीला सिनेमा के समीप दिनदहाड़े खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय कुमार, पिता कृष्णा प्रसाद, निवासी स्टेशन रोड ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

डुमरांव में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

केटी न्यूज/डुमरांव

शहर में एक बार फिर वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। स्टेशन रोड स्थित शीला सिनेमा के समीप दिनदहाड़े खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय कुमार, पिता कृष्णा प्रसाद, निवासी स्टेशन रोड ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बाजार में खरीदारी करने गए थे। कुछ ही देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजार क्षेत्र में वाहन खड़ा करते समय सुरक्षा उपाय अवश्य अपनाएं।