भूमि विवाद में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की गोलीबारी, दो गिरफ्तार

भूमि विवाद में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की गोलीबारी, दो गिरफ्तार

- नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार की है घटना

केटी न्यूज/बक्सर 

सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार में दो अपराधियों ने एक महिला के घर से सामने गोलीबारी की। जिसकी सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी पुष्पा देवी के घर सोमवार की रात नगर के मुसाफिर गंज निवासी बंटी कुमार और मित्रलोक कॉलोनी निवासी रितेश कुमार ने जमीन विवाद में गोलीबारी किया था। हालांकि पुष्पा देवी द्वारा तत्काल इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों को अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल के खोखे बरामद किया है। नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इनका एक साथी पुलिस को चकमा दे पिस्टल लेकर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बंटी कुमार हत्या के मामले में जेल से हाल ही में छूट कर बाहर आया था। वही दहशत फैलाने के लिए उसने महिला के घर गोलीबारी किया है।