लंबे समय से फरार शराब कारोबार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सोवा गांव में छापेमारी कर फरार आरोपी प्रमोद सिंह को दबोच लिया।

लंबे समय से फरार शराब कारोबार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सोवा गांव में छापेमारी कर फरार आरोपी प्रमोद सिंह को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध पहले से ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामले में कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी दर्ज थी और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोवा गांव में छापेमारी की, जहां से प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेजने की तैयारी की गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।