शराब कारोबार पर पुलिस की सख्ती, महिला तस्कर गिरफ्तार

शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में छापेमारी कर एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

शराब कारोबार पर पुलिस की सख्ती, महिला तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में छापेमारी कर एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 10 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार महिला की पहचान नोनियापुरा गांव निवासी मुनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी के दौरान महिला के पास से शराब बरामद कर उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।