जनशताब्दी में ‘बम’ की अफवाह निकली झूठी, महिला के पास से 14 बोतल शराब बरामद

जनशताब्दी एक्सप्रेस में बम होने की सनसनीखेज सूचना ने गुरुवार को रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया। हालांकि, गहन जांच के बाद यह सूचना पूरी तरह भ्रामक साबित हुई और मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। बम की आशंका के बीच की गई तलाशी में एक महिला यात्री के पास से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जनशताब्दी में ‘बम’ की अफवाह निकली झूठी, महिला के पास से 14 बोतल शराब बरामद

__ डुमरांव स्टेशन पर आरपीएफ की सघन जांच में खुलासा, घबराहट फैलाने वाली सूचना बनी तस्करी का पर्दाफाश

केटी न्यूज/बक्सर

जनशताब्दी एक्सप्रेस में बम होने की सनसनीखेज सूचना ने गुरुवार को रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया। हालांकि, गहन जांच के बाद यह सूचना पूरी तरह भ्रामक साबित हुई और मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। बम की आशंका के बीच की गई तलाशी में एक महिला यात्री के पास से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को दानापुर स्थित सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15125 जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम बंधा हुआ है।

यह सूचना एक अन्य महिला यात्री द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक ट्रेन बक्सर स्टेशन से आगे बढ़ चुकी थी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डुमरांव स्टेशन पर तैनात अपने जवानों को अलर्ट किया। आरक्षी राजमुकुल कुमार और प्रधान आरक्षी मुकेश रोशन को निर्देश दिया गया कि ट्रेन के पहुंचते ही संदिग्ध कोच की महिला रेलकर्मी के साथ सघन जांच की जाए। जीआरपी की टीम को भी इस अभियान में शामिल किया गया।जैसे ही ट्रेन डुमरांव स्टेशन पहुंची, टीम ने डी-15 कोच में प्रवेश कर जांच शुरू की। महिला रेलकर्मी चंद्रावती देवी की सहायता से एक संदिग्ध महिला को चिन्हित कर रोका गया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—महिला के शरीर पर बम नहीं, बल्कि चालाकी से छुपाकर रखी गई 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पकड़ी गई महिला की पहचान ममता कुमारी (उम्र करीब 29 वर्ष), पति जितेंद्र कुमार, निवासी बिहिया (भोजपुर) के रूप में हुई है। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला ने शराब को इस तरह छुपाया था कि वह बाहर से देखने पर किसी विस्फोटक जैसी प्रतीत हो रही थी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।आरपीएफ ने महिला को हिरासत में लेकर बक्सर लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया। इस घटना ने एक ओर जहां अफवाहों से बचने की सीख दी, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब तस्करी के नए तरीकों को भी उजागर कर दिया।