Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बिजली चोरी पर प्रशासन की कड़ी नज़र, चौसा में आरा मशीन सील, छह लोगों पर भारी जुर्माना

जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में चौसा प्रखंड के महदह इलाके में शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें टीम ने अवैध कनेक्शन और बाईपास मीटर के जरिये बिजली उपयोग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की।

बिजली चोरी पर प्रशासन की कड़ी नज़र, चौसा में आरा मशीन सील, छह लोगों पर भारी जुर्माना

केटी न्यूज/चौसा

अभियान के दौरान कार्रवाई का सबसे बड़ा मामला महदह निवासी हनुमान केशरी का सामने आया, जो बिना वैध कनेक्शन के बिजली चोरी कर आरा मशीन चला रहे थे। सहायक विद्युत अभियंता रविराज की टीम ने मौके पर तकनीकी परीक्षण के बाद चोरी की पुष्टि की और मशीन को बंद कराते हुए उनके खिलाफ 1,29,494 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया। मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है।

बिजली चोरी पर प्रशासन की कड़ी नज़र, चौसा में आरा मशीन सील, छह लोगों पर भारी जुर्माना

टीम की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। जांच के दौरान पांच और उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। घरेलू उपयोग के लिए बाईपास मीटर से बिजली ले रहे इन उपभोक्ताओं पर भी विभाग ने भारी जुर्माना ेसंचचमक किया है। इनमें लालू चौहान पर 19,491 रुपये, जिरालाल पासवान पर 20,189 रुपये, धनजी पाठक पर 7,299 रुपये, गोपाल साह पर 2,251 रुपये और पुष्पा देवी (पति लालबाबू गुप्ता) पर 28,890 रुपये का दंड लगाया गया है। सभी मामलों में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बिजली चोरी पर प्रशासन की कड़ी नज़र, चौसा में आरा मशीन सील, छह लोगों पर भारी जुर्माना

अधिकारियों ने साफ कहा है कि बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है और विभाग को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी अभियान लगातार चलाया जाएगा, और किसी भी उपभोक्ता को अवैध कनेक्शन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई निश्चित है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, जिससे क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

बिजली चोरी पर प्रशासन की कड़ी नज़र, चौसा में आरा मशीन सील, छह लोगों पर भारी जुर्माना

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।