Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता ने किया मैच का शुभारंभ

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) अंडर-19 बालक/बालिका वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मुकाबलों का रोमांच जारी रहा।

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता ने किया मैच का शुभारंभ

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता ने किया मैच का शुभारंभ

केटी न्यूज/बक्सर

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) अंडर-19 बालक/बालिका वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक कुमार वत्स ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिन के मैचों का विधिवत शुभारंभ किया। मैदान में ऊर्जावान वातावरण के बीच खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते रहे। देर शाम तक विभिन्न वर्गों के मुकाबले जारी रहे, हालांकि अंतिम परिणाम समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सके थे।

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता ने किया मैच का शुभारंभ

प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में वुशु एसोसिएशन बिहार की तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी पदाधिकारियों में हेड जज संजय कुमार, सहायक हेड जज अनूप कुमार, रिकॉर्डर आलोक कुमार, प्लेटफॉर्म रेफरी मुकेश कुमार, रेफरी भानुप्रिया, टाइमकीपर दिलीप कुमार तथा साइडलाइन जज सनी कुमार, शशिभूषण झा, दिलीप कुमार व निधि कुमारी शामिल रहे। इन सभी ने प्रतियोगिता के हर मुकाबले को निष्पक्षता, पारदर्शिता और शिस्त के साथ संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षकों का भी सराहनीय योगदान र

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता ने किया मैच का शुभारंभ

हा। सहयोगी टीम में अशोक कुमार, मदन कुमार (कार्यपालक सहायक), सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, सत्येंद्र सिंह यादव, दयाशंकर पाल, राकेश रंजन उपाध्याय, नीतीश कुमार, संजय कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, मोहन सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, गिरीश कुमार उपाध्याय, सच्चिदानंद तथा मो. मुस्लिम आदि ने आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि शनिवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।