Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

जमीन विवाद में डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद गिरफ्तार, जेल

डुमरांव के पूर्व वार्ड वार्षद नसीम उर्फ गोरख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर इसी वर्ष अपै्रल महीने में वार्ड 20 निवासी फातमा खातून ने अपने निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से तोड़ने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी।

जमीन विवाद में डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद गिरफ्तार, जेल

जमीन विवाद में डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद गिरफ्तार, जेल

-- वार्ड 20 स्थित रहमत नगर मोहल्ले में पिछले अपै्रल में जेसीबी से निर्माणाधीन मकान तोड़ने का है आरोप, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के पूर्व वार्ड वार्षद नसीम उर्फ गोरख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर इसी वर्ष अपै्रल महीने में वार्ड 20 निवासी फातमा खातून ने अपने निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से तोड़ने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पूर्व वार्ड पार्षद पर लगे आरोपो की पुष्टि हो गई तथा न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

जमीन विवाद में डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद गिरफ्तार, जेल

डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व वार्ड पार्षद पर जमीन विवाद का मामला दर्ज था। जिसमें न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट निर्गत किया गया था, जिसके आलोक में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि नसीम उर्फ गोरख नगर परिषद के पुराने परिसीमन के वार्ड पांच के पार्षद रहे थे। अपै्रल महीने में अंसारी कॉलोनी में ही

जमीन विवाद में डुमरांव के पूर्व वार्ड पार्षद गिरफ्तार, जेल

फातमा खातून के निर्माणाधीन मकान को गोरख तथा उसके सहयोगियों ने जेसीबी से तुड़वा दिया था। इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गोरख की गिरफ्तारी के बाद विवादित जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले भू-माफियाओं की मुश्किले बढ़ गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।