Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, तीन लाख रुपये हड़पे

स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार खुर्द गांव में एक महिला से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता हेवंती देवी ने गांव के ही युवक पर आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के बहाने तीन लाख रुपये ऐंठने और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, तीन लाख रुपये हड़पे

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, तीन लाख रुपये हड़पे

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में गांव निवासी शानीलाल सिंह ने हेवंती देवी से कहा कि यदि वे तीन लाख रुपये देंगी तो उनका चयन आंगनबाड़ी में करवा देगा। नौकरी की आस में महिला ने आरोपी पर भरोसा कर लिया। इसके लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये के गहने बेच डाले, जबकि शेष राशि कर्ज लेकर आरोपी को सौंप दी। शुरू में आरोपी ने महिला को आश्वासन दिया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे समय बीतने लगा और कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, तीन लाख रुपये हड़पे

जब महिला ने कई बार रुपये की वापसी की मांग की तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में वह खुलेआम धमकी देने लगा कि यदि ज्यादा दबाव बनाया गया तो परिणाम गंभीर होंगे। ठगी और धमकी से आजिज आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और स्थानीय थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हेवंती देवी के बयान पर गांव निवासी शानीलाल सिंह, पिता स्वर्गीय बृजबिहारी सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, तीन लाख रुपये हड़पे

गांव में इस घटना की चर्चा जोर पकड़ चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि नौकरी के नाम पर गरीब-गुरबा लोगों से इस तरह धोखाधड़ी होना बेहद शर्मनाक है। वहीं पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।