Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

पत्नी कुएं में कूदी, बचाने गए पति की भी मौत

गंगापार के हंडिया इलाके में पति-पत्नी के झगड़े के बीच हादसा हो गया।किसी बात पर पति पत्नी में लड़ाई हो गई।

पत्नी कुएं में कूदी, बचाने गए पति की भी मौत
Accident

केटी न्यूज/ प्रयागराज 

गंगापार के हंडिया इलाके में पति-पत्नी के झगड़े के बीच हादसा हो गया।किसी बात पर पति पत्नी में लड़ाई हो गई।पत्नी दौड़कर कुएं के पास गई। वहां से छलांग लगा दी।पीछे से पति आया और बचाने के लिए वो भी कूद गया।रविवार रात कुएं में गिरकर पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई।

पत्नी कुएं में कूदी, बचाने गए पति की भी मौत

दुलापुर गांव का रहने वाला लवकुश विश्ववकर्मा गांव में रहकर बढ़ई का काम करता था।उसकी शादी भदोही में सुरियावां के कंजिया की रहने वाली पिंकी से हुई थी।उनकी 7 बेटियां हैं।लवकुश और उसकी पत्नी पिंकी में झगड़ा होता रहा था।नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी।

पत्नी कुएं में कूदी, बचाने गए पति की भी मौत

परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों भोर तक झगड़ा करते रहे।कहासुनी बढ़ी, तो पिंकी आत्महत्या करने के लिए घर के पास बने कुएं की तरफ दौड़ी।लवकुश उसे बचाने के लिए पीछे पीछे दौड़ा। कुएं की जगत पर चढ़कर पिंकी ने छलांग लगा दी।बदहवास लवकुश उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा। कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई।आवाज सुनकर ग्रामीण आए। लेकिन, तब तक दोनों की डूबकर मौत हो गई।घटना से गांव में हंगामा मच गया।

पत्नी कुएं में कूदी, बचाने गए पति की भी मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को कुएं से निकलवाया गया। लवकुश के सात बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी तीन माह और बड़ी बेटी 11 साल की है। सातों बेटियों के सिर से एक झटके में माता-पिता का साया उठ गया। उसकी बूढ़ी मां सोना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। लवकुश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राजा मुंबई में फर्नीचर बनाने का कार्य करता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।