Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब
Keshav Times

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन - एसडीपीओ

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन -  एसडीपीओ

केटी न्यूज/डुमरांव 

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन -  एसडीपीओ

बक्सर संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव आगामी एक जून को संपन्न होगा। जिसकी तैयारी को लेकर प्रशासनिक महकमे ने अपनी कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल पुलिस मुख्यालय के सभागार में रविवार की शाम क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने किया।

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन -  एसडीपीओ

इस दौरान अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए एसडीपीओ ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव कराने को लेकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना है। मीटिंग के दौरान एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों के कार्याे की बारी-बारी से समीक्षा की तथा लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन के साथ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण का सख्त निर्देश दिया।

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन -  एसडीपीओ

इसके साथ उन्होंने शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का सख्त आदेश दिया। वहीं क्राइम कंट्रोल करने के लिए दिवा गश्ती के साथ ही रात्रि गश्ती को बढ़ाने तथा पुलिस-पब्लिक मैत्री को मजबूत करने पर बल दिया। एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी है कि पब्लिक का सहयोग मिले यह तभी संभव है जब पुलिस-पब्लिक मैत्री को मजबूत किया जायेगा।

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन -  एसडीपीओ

इसके अलावे उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का ससमय तामिला कराया जाये और फरार अपराधियों तथा शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। जिन थानों में कांड लंबित थे वहां के थानाध्यक्ष की जमकर क्लास लगायी। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह डुमरांव थानाध्यक्ष अनीशा राणा, कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार, नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अलावे अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।