सिंदूरदान चंद सेकेंड पहले दुल्हे का कांपा हाथ दुल्हन ने पालग बता किया शादी से इंकार
सिंदूरदान से चंद सेकेंड पहले दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद घराती व बराती पक्ष में हडकंप मच गया। काफी माननौवल के बाद भी लड़की तैयार नही हुई तो परिजन भी लड़की के परिजन भी उसके साथ देने लगें। जिसके बाद लड़के पक्ष के द्वारा डायल 112 पर फोनकर बुलाया गया।

केटी न्यूज/कैमूर
सिंदूरदान से चंद सेकेंड पहले दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद घराती व बराती पक्ष में हडकंप मच गया। काफी माननौवल के बाद भी लड़की तैयार नही हुई तो परिजन भी लड़की के परिजन भी उसके साथ देने लगें। जिसके बाद लड़के पक्ष के द्वारा डायल 112 पर फोनकर बुलाया गया। पहुंची टीम ने काफी समझाने का प्रयास किया। जब लड़की व घर वाले नही मानें तो बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार चेनारी के बगाढ़ी गांव निवासी शिववचन बिंद के बेटे हीरा उर्फ पवन कुमार रविवार को कटरा गांव में बारात लेकर पहुंचे थे। बड़े ही धूमधाम से बारातियों का स्वागत हुआ।
इसके बाद द्वार पूजा और बरनेत की रस्में पूरी हुई। लेकिन सिंदूर दान के समय दूल्हे का हाथ कांपने लगा। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को पागल बताते हुए विवाह से मना कर दिया। मंडप में शादी की रस्म चल रही थी। लेकिन जब सिंदूरदान के समय महिलाओं के शोर.गुल से लड़के का हाथ हिल गया। इतने में दुल्हन ने शादी रुकवा दी। वो कहने लगी की लड़का पागल हैए मुझे इससे शादी नहीं करनी है।