सुरभि गौशाला में स्वामी राजेंद्र दास का आगमन, गौ सेवा पर दिया संदेश

नया भोजपुर स्थित सुरभि गौशाला में शुक्रवार को स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वामी जी के पहुंचते ही समारोह स्थल पर आध्यात्मिक माहौल बन गया। उनके स्वागत में पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, बक्सर राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अंग-वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया।

सुरभि गौशाला में स्वामी राजेंद्र दास का आगमन, गौ सेवा पर दिया संदेश

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर स्थित सुरभि गौशाला में शुक्रवार को स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वामी जी के पहुंचते ही समारोह स्थल पर आध्यात्मिक माहौल बन गया। उनके स्वागत में पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, बक्सर राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अंग-वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया।

स्वागत उपरांत स्वामी जी ने गौशाला में मौजूद गौ माताओं को अपने हाथों से गुड़, रोटी, केला व फल खिलाया। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर बोलते हुए कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं और उनकी रक्षा ही सच्ची धर्म रक्षा है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार और समाज में गौ माता का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि स्वतः आती है। स्वामी जी ने लोगों से गौ संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

भजन-कीर्तन के दौरान स्वामी जी द्वारा उच्चारित पंक्तियों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे महान पुनीत कार्य है, और धर्म रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है। उनके उद्बोधन ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने सभी अतिथियों का अंग-वस्त्र और प्रसाद देकर अभिनंदन किया। संबोधन में पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि वे बक्सर की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।शिवांग विजय सिंह, भोला ओझा, विभोर द्विवेदी, कामेश्वर पांडे, राहुल चौबे सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन गौ माता के चरणों में वंदन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।