Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

दसियांव में धूमधाम से मनाया जाएगा 25वां हरसु ब्रह्म जयंती महोत्सव

प्रखंड के दसियांव गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आगामी 27 जनवरी से 25वां हरसु ब्रह्म जयंती महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश द्विवेदी ने की।

दसियांव में धूमधाम से मनाया जाएगा 25वां हरसु ब्रह्म जयंती महोत्सव

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के दसियांव गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आगामी 27 जनवरी से 25वां हरसु ब्रह्म जयंती महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश द्विवेदी ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह महोत्सव हरसु ब्रह्म मानस मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ, अखंड हरिकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वहीं प्रसिद्ध कथावाचक नरहरि दास सहित आधा दर्जन से अधिक संत-महात्माओं के आगमन की भी जानकारी दी गई।

दसियांव में धूमधाम से मनाया जाएगा 25वां हरसु ब्रह्म जयंती महोत्सव

बैठक में आयोजन समिति का गठन करते हुए श्यामा कांत दुबे को अध्यक्ष, आशुतोष कुमारपाण्डेय को सचिव तथा हरिओम दुबे एवं दीपक दुबे को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर हरेराम दुबे, मोनु दुबे, पिंटू दुबे, मोहन दुबे, दुलेश्वर साह, मनोज दुबे, पप्पू दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।