इंस्टा पर हिंदू देवी देवताओं की आपत्तिजनक वीडियों डालने वाला धनसोई से रितेश गिरफ्तार

सोसल मीडिया इंस्टाग्राम पर हिंदू देेवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले एक युवक को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार रितेश कुमार धनसोई थाना क्षेत्र के परसिया गांव का रहने वाला है।

इंस्टा पर हिंदू देवी देवताओं की आपत्तिजनक वीडियों डालने वाला धनसोई से रितेश गिरफ्तार

- बक्सर पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर मिली थी शिकायत, धनसोई थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपित

केटी न्यूज/बक्सर

सोसल मीडिया इंस्टाग्राम पर हिंदू देेवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले एक युवक को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार रितेश कुमार धनसोई थाना क्षेत्र के परसिया गांव का रहने वाला है। बक्सर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से अपील किया है कि किसी भी तरह का ऐसा फोटो या वीडियो को लोगों के धार्मिक या सांप्रदायिक भावना को आहत कर सकती है, उसे सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं डाले।   

मिली जानकारी के अनुसार उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंटर पर शनिवार की रात 9.30 बजे हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाला था। किसी ने बक्सर पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर इसकी शिकायत दी। शिकायत मिलते ही एसपी शुभम आर्य ने तत्काल धनसोई थानाध्यक्ष को मामले की जांच करने की जिम्मेवारी दी।

युवक के मोबाईल में मिला उक्त वीडियो

एसपी के निर्देश पर धनसोई पुलिस ने उक्त युवक के घर छापेमारी कर उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाईल की जांच की। जांच में उसके मोबाईल में उक्त वीडियो मिल गया। वही, पुलिस की पूछताछ में युवक ने यह स्वीकार किया कि उसने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

कहते है एसपी

जैसे ही बक्सर पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी मिली कि एक युवक हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया है, तत्काल धनसोई थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। धनसोई पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किसी के धार्मिक भावना को आहत करना गंभीर अपराध है। - शुभम आर्य, एसपी, बक्सर