अपने बीमार पति को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही महिला के साथ एंबुलेंस में की गई छेड़खानी

लखनऊ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है।राजधानी लखनऊ से अपने बीमार पति को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही महिला के साथ एंबुलेंस में छेड़खानी की गई।

अपने बीमार पति को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही महिला के साथ एंबुलेंस में की गई छेड़खानी
Crime

केटी न्यूज़/लखनऊ

लखनऊ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है।राजधानी लखनऊ से अपने बीमार पति को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही महिला के साथ एंबुलेंस में छेड़खानी की गई।इतना ही नही छेड़खानी के बाद जान से मारने की कोशिश भी की।महिला ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस के सहायक ने चालक के साथ मिलकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। महिला ने अपने बीमार पति को घर ले जाने के लिए वाहन किराए पर लिया था। 

सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली महिला के पति का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।आर्थिक तंगी के कारण महिला ने 29 अगस्त की शाम को अपने पति की छुट्टी करवाकर निजी एंबुलेंस से घर ले जाने का फैसला किया।लौटते समय चालक और सहायक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। 

महिला ने जब उनके प्रयासों का विरोध किया, तो चालक ने गंतव्य से लगभग 150 किलोमीटर दूर बस्ती जिले में एंबुलेंस को रोक दिया और उसे, उसके भाई और उसके पति को वाहन से बाहर निकाल दिया।महिला ने एंबुलेंस चालक पर पति का मास्क हटाने और गाड़ी से फेंकने का आरोप लगाया है। इस घटना में महिला के पति की मौत हो गई है। 

महिला ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसने उसके पति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पति की मौत के बाद महिला लखनऊ लौटी और आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने एम्बुलेंस सहायक ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चालक की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।इसके अलावा एंबुलेंस भी सीज कर दी गई है।