डिजिटल ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई महिला,बेटी के सेक्स स्कैंडल की मिली थी झूठी ख़बर

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दुखद घटना सामने आई है।उत्तर प्रदेश के आगरा की एक महिला साइबर चोरों के शिकंजे में बुरी फसी।साइबर अपराधियों के आतंक के बाद उसे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

डिजिटल ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई महिला,बेटी के सेक्स स्कैंडल  की मिली थी झूठी ख़बर
Crime

केटी न्यूज़/आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दुखद घटना सामने आई है।उत्तर प्रदेश के आगरा की एक महिला साइबर चोरों के शिकंजे में बुरी फसी।साइबर अपराधियों के आतंक के बाद उसे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पीड़िता की पहचान मालती वर्मा के रूप में हुई है।

महिला डिजिटल ब्लैकमेल का शिकार हुई।जिसके कारण उसकी असामयिक मृत्यु हो गई। साइबर अपराधियों ने मालती से संपर्क किया, और झूठा दावा किया कि उसकी बेटी एक सेक्स स्कैंडल में फंस गई है।इतना ही नही साइबर अपराधियों ने 1 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर वह तुरंत राशि का भुगतान नहीं करती है तो वे उसकी बेटी का वीडियो लीक कर देंगे। अपनी बेटी की बदनामी की धमकी से हैरान और भयभीत मालती वर्मा को दिल का दौरा पड़ा।उसे बचाने के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई।ऐसी घटनाएं आई दिन कई रूपों में सामने आती है।डिजिटल दुनिया का जहां एक तरफ फायदा है तो दूसरी तरफ बहुत नुकसान भी है।