Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

चुनावी रुझानों पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, ‘जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व में’

विभिन्न राज्यों में जारी चुनावी रुझानों को लेकर बक्सर भाजपा के नेताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के पक्ष में सकारात्मक संकेत बताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत ने कहा कि देश में बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से दिख रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक व प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से चली आ रही हिंसा, गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति अब समाप्ति की ओर है।

चुनावी रुझानों पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, ‘जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व में’

चुनावी रुझानों पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, ‘जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व में’

चुनावी रुझानों पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, ‘जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व में’

केटी न्यूज/डुमरांव

विभिन्न राज्यों में जारी चुनावी रुझानों को लेकर बक्सर भाजपा के नेताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के पक्ष में सकारात्मक संकेत बताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत ने कहा कि देश में बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से दिख रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक व प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से चली आ रही हिंसा, गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति अब समाप्ति की ओर है।युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी डॉ. वंदना ने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा एवं एनडीए का प्रदर्शन मजबूत है और वहां पुनः सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।

चुनावी रुझानों पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, ‘जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व में’

जिला मंत्री ओम ज्योति भगत ने कहा कि पार्टी की लगातार सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, मजबूत संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है और आने वाले समय में देश विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगा। साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जिला मंत्री राजीव कुमार भगत, नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, नगर महामंत्री धीरेन्द्र निराला, बप्पी त्रिपाठी, पवन बजाज, पवन जायसवाल, अनिल, रिंकू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने विश्वास जताया कि अंतिम परिणाम भी पार्टी के पक्ष में ही होगा।

चुनावी रुझानों पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, ‘जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व में’

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।