कैथहर कला के वार्ड सदस्यों ने पंचायती राज मंत्री का किया पुतला दहन

कैथहर कला के वार्ड सदस्यों ने पंचायती राज मंत्री का किया पुतला दहन
पुतला दहन करते वार्ड सदस्य

केटी न्यूज/राजपुर

कैथहर कला पंचायत के वार्ड सदस्यों ने शनिवार को स्थानीय चौक पर पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का पुतला दहन किया। मौके पर वार्ड संघ के पंचायत अध्यक्ष वशिष्ठ राम ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज मंत्री ने वार्ड सदस्यों को सबसे निचले पायदान का आदमी समझ रखा है। पिछले दिनों उन्होंने नल जल योजना में मिल रही शिकायत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वार्ड सदस्य कम पढ़े लिखे लोग हैं। इसलिए इस तरह की समस्या आ रही है। लोकतंत्र में सभी जनप्रतिनिधि को समान अधिकार है। जिसका सम्मान होना चाहिए। उनके द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय है। वार्ड सदस्य पंकज पांडेय ने कहा कि सरकार के तरफ से अभी भी वार्ड सदस्यों को पूर्ण रूप से अधिकार नहीं दिया गया है। जिसे पंचायतों का काम बाधित हो रहा है। मुखिया के तरफ से कभी भी कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलाई जाती है। ग्राम सभा में ही फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनाकर काम कराया जा रहा है। गांव के ग्रामीणों को अभी भी पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं है। यह पंचायती राज व्यवस्था के खिलाफ है। इस मौके पर वार्ड सदस्य विजय चौधरी, कमलेश पाल, बंटी राम, धर्मेंद्र साह, धर्मेंद्र खरवार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि फूलचंद चौधरी, मुटुर सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।