सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र केसठ के प्रांगण में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड की तीन पंचायतों के करीब 35 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच सरकारी चिकित्सकों की देखरेख में की गई।

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

केटी न्यूज/केसठ।

प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र केसठ के प्रांगण में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड की तीन पंचायतों के करीब 35 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच सरकारी चिकित्सकों की देखरेख में की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार सफाई मित्रों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना रहा। सफाई मित्रों को भारत सरकार की नमस्ते योजना के तहत पहले ही पंजीकृत किया गया है। योजना के माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस दौरान सफाई मित्रों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। चिकित्सक डॉ. विनय कुमार और डॉ. जिलाउहक ने कहा कि सफाई मित्र स्वच्छता और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगातार योगदान देते हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर का नेतृत्व डीआरपी राकेश कुमार ने किया। मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी, प्रदीप कुमार, अयोध्या पासवान समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।