Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं ने यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सोमवार को नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में यक्ष्मा उन्मूलन को ले जागरूकता अभियान चलाया। नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. विजय बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में कॉलेजकर्मी लक्मी कुमारी, निधि कुमारी, दिव्यांशु कुमार, अशोक सिंह द्वारा तैयार जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु छात्राओं ने लोगों को टीबी के

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं ने यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं ने यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव

लक्षण, इसके बचाव के उपाय तथा किसी में लक्षण दिखने पर उसे तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराने की सीख दी गई। इस दौरान बताया गया कि टीबी की पुष्टि होने पर जहां हम लापरवाही करें और तत्काल इसके लिए उपचार या चिकित्सक का सहयोग नहीं ले तो जीवन असुरक्षित हो जाएगा।

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं ने यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार सिंह, डॉ सुमित सौरव, डॉ शिव कुमार चौधरी सहित अस्पताल प्रबंधन के सदस्यों ने जागरूकता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई। मौके पर डीएस ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं ने यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

यह रोग माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया से होता है और हवा के माध्यम से फैलता है। टीबी के प्रमुख लक्षणों में लगातार खांसी आना, खांसी के साथ बलगम या खून आना, बुखार, रात में पसीना आना, वजन का तेजी से घटना और कमजोरी महसूस होना शामिल है। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं में प्रियंका, लालसा, चांदनी, सुनीता, श्वेता, पिंकी, पिंकी, प्रीति, प्राची, ज्योति, रिंकी चिंटू सहित अन्य कई मौजूद रहें।

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सिंग की छात्राओं ने यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।