केक काट मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन

बक्सर राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की 77 वा जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।

केक काट मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की 77 वा जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह के द्वारा पार्टी कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा गया। जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए शेषनाथ ने कहा कि आज के युवाओं को लालू के विचारों को आत्मसात करना चाहिए।

जो इस देश के दबे कुचले और ग़रीब गुरबों के आवाज है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया। युवा राजद के प्रदेश महासचिव ने कहा कि लालू यादव वो विचार है जिनके संघर्ष के दौर याद करने पर रूह में एक नई ऊर्जा के संचार होने लगता है। वही लोगों ने उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा एव दबे कुचले का जुबां बताया। इस समारोह को युवा राजद के प्रदेश महा सचिव रामाशंकर कुशवाहा के देख रेख में

आयोजित किया गया था। समारोह में राजद के प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, वरिष्ट नेत्री श्वेता पाठक, प्रधान महासचिव धनपति चौधरी, प्रदेष झुग्गी झोपड़ी के अध्यक्ष सन्तोष कुमार भारती, युवा राजद जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र आजाद, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इफ्तखार अहमद, सियाराम  प्रेमखरवार, भुट्टो खान,

नगर अध्यक्ष शहवाज अख्तर, जवाहर लाल पासवान अजीत राय, मनीष मौर्या, रामनरेश मौर्या, भीम पासवान, गोविन्दजी प्रधान, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजद हरेंद्र कुमार सिंह, फिरोज रजक, मीडिया प्रभारी हरेंद्र यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।