Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

लेखपाल समेत उसके परिवार के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में मचा हडकंप

जौनपुर। जिले में कुछ बदमाशों ने कार से लेखपाल, उसकी पत्नी और ससुर का अपहरण कर लिया, लेकिन बच्चों को छोड़ दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

लेखपाल समेत उसके परिवार के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में मचा हडकंप

केटी न्यूज़/ जौनपुर 

जौनपुर। जिले में कुछ बदमाशों ने कार से लेखपाल, उसकी पत्नी और ससुर का अपहरण कर लिया, लेकिन बच्चों को छोड़ दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस को सोमवार देर रात खबर मिली कि एक पिता, पति और पत्नी को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया है। इससे पुलिस में हलचल मच गई। बदमाशों ने बच्चों को नहीं छुआ। पुलिस का मानना है कि ये मामला पैसों के लेन-देन का हो सकता है और जांच जारी है।

चका जयपालपुर गांव में जीतलाल पटेल के घर में किराए पर रहने वाले लेखपाल, उसकी पत्नी और पिता का अपहरण किया गया। बदमाशों ने रात को घर के सामने गाड़ी रोककर दरवाजा खटखटाया, और जब दरवाजा खोला गया, तो उन्होंने बीपी यादव (38), पत्नी दीपा यादव (35), और उनके पिता भागीरथी पटेल (60) को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। बच्चों, अनन्या (10) और आरव (07), को छोड़ दिया।

यह परिवार प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, और सुजानगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन मामला कुछ अलग निकला।

एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना झूठी थी। जब पुलिस वहां पहुंची, तो लेखपाल के पिता और अन्य परिजन घर के दूसरे हिस्से में छिपे हुए थे। लेखपाल और उनकी पत्नी प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर परिवार ने झूठी सूचना क्यों दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।