दरिंदे ने 85 साल की बुजुर्ग से किया रेप,महिला की हुई मौत

एक युवक ने उत्तर प्रदेश के बरेली में मानवता को शर्मसार कर देने वाला कांड कर दिया।

दरिंदे ने 85 साल की बुजुर्ग से किया रेप,महिला की हुई मौत
Rape

केटी न्यूज़/बरेली

एक युवक ने उत्तर प्रदेश के बरेली में  मानवता को शर्मसार कर देने वाला कांड कर दिया। हवस में अंधे युवक ने 85 साल की महिला को भी नही बक्शा।बुजुर्ग को  घर में अकेला देख आरोपी घर में घुसा और बुजुर्ग से रेप करने लगा।मौके पर एक महिला आ गई।तभी आरोपी वहां से भाग निकला।घटना के एक घन्टे बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने रेप और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  बुजुर्ग महिला के बेटे और पति की मौत पहले ही हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती थी।महिला के पड़ोस में उसके भाई-भाभी रहते हैं।आरोपी जब बुजुर्ग से दरिंदगी कर रहा था, उसी समय पड़ोस में रहने वाली महिला आ गई। महिला आरोपी को देखकर शोर मचाने लगी। इसी दौरान युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।

इस अमानवीय वारदात को 35 साल के आरोपी ने शराब के नशे में अंजाम दिया है। बरेली के नवाबगंज इलाके में बुजुर्ग से दरिंदगी की चर्चा हर जगह हो रही है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। सबूत जुटाए गए हैं। मृतका की भाभी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।