Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

विदेशी यात्री को चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करते पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर भारी मात्रा में सोना पकड़ा गया है।

विदेशी यात्री को चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करते पकड़ा गया
Crime

केटी न्यूज़/लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर भारी मात्रा में सोना पकड़ा गया है। विदेश से आ रहे एक यात्री को चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करते पकड़ा गया है। यात्री क्रीम के डिब्बे में रखकर बड़ी ही चालाकी से सोना ला रहा था। एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की सक्रियता सोना ला रहे यात्री को पकड़ने में सफलता मिल गई है। यात्री के पास से 63.7 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है। इसका वजन 850 ग्राम बताया जा रहा है।

विदेशी यात्री को चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करते पकड़ा गया

लखनऊ एयरपोर्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री मस्कट से आने वाली फ्लाइट नंबर WY0261 से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। तभी यात्रियों के चेक-इन बैगेज को स्कैन करते समय चेक-इन बैगेज बेल्ट के एक्स-रे पर एक कार्टून में आयताकार काली छवि की एक चीज दिखाई दी। कार्टून पर क्रॉस मार्क लगा हुआ था। यात्री से बैग खोलकर दिखाने के लिए कहा गया। इस दौरान उसकी जांच करने पर नीविया क्रीम के नीले रंग के डिब्बे से सोने की पट्टी  बरामद हुई। सोने की पट्टी का वजह 850 ग्राम था, जिसकी कीमत 63.7 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं बरमाद सोने की पट्टी को कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि यात्री लखनऊ का रहने वाला है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।