आपसी विवाद में पति ने पत्नी और साली को उतारा मौत के घाट

पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना पंडारक के बिहार बीघा की है।जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी।

आपसी विवाद में पति ने पत्नी और साली को उतारा मौत के घाट
Crime

केटी न्यूज़/पटना

पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना पंडारक के बिहार बीघा की है।जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी।वारदात में गर्भवती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साली की हालत गंभीर है।दोनों को गोली मारने के बाद व्यक्ति ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 

दीपक कुमार और लक्ष्मी देवी की शादी 3 साल पहले हुई थी। दोनों का 2 साल का एक बेटा है। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। लक्ष्मी देवी के पिता नहीं है। इस वजह से बड़ी बहन गुड़िया देवी अपनी मां के साथ ही रहती थी। गुड़िया देवी भी 3 महीने की गर्भवती है। घटना के वक्त घर में सिर्फ दोनों बहन ही थी। मां खेत पर गई थी।

आरोपी दीपक कुमार बिहार शरीफ का रहने वाला था। वो अपने ससुराल में ही रहता था।सुबह पति-पत्नी में लड़ाई हुई। गुस्से में आकर उसने पत्नी लक्ष्मी देवी पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही बड़ी बहन गुड़िया कुमारी बचाने आई, लेकिन दीपक ने उसे भी गोली मार कर फिर खुद को गोली मार ली।लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड़िया की हालत गंभीर है। गुड़िया देवी भी प्रेग्नेंट है। 

पूछताछ में बात सामने आई कि दीपक करीब 2 महीने से अपने ससुराल में ही रह रहा था। पहले उसने अपने घर में पत्नी से मारपीट की थी। जिसके बाद वो अपने मायके आ गई थी।परिजनों ने बताया कि दीपक अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था। 2 महीने से इसलिए ससुराल में था। वो उसके साथ नहीं जाना चाह रही थी।इस बात से गुस्से में उसने गोली चला दी।

मौके से 3 खोखे और हथियार बरामद हुआ है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटना के वक्त घर में सिर्फ दोनों बहन ही थी। मां खेत पर गई थी।स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घरेलू विवाद में गोली चलाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।