Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

सनकी शिक्षक ने अपनी पत्नी को 12 टुकड़ो में काटा

बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।एक सनकी रिटायर शिक्षक ने अपने ही पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

सनकी शिक्षक ने अपनी पत्नी को 12 टुकड़ो में काटा

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।एक सनकी रिटायर शिक्षक ने अपने ही पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी।मामला बिहार के अरवल जिले के मेहंदिया थाना के जमुारी गांव का है।घटना के बाद उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

सनकी शिक्षक ने अपनी पत्नी को 12 टुकड़ो में काटा

इस चौंकाने वाली घटना के संबंध मे बताया जाता है कि 76 वर्षीय रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद का अपनी पत्नी से किसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया था।इस दौरान गुस्से में आकर सनकी रिटायर्ड शिक्षक ने अपनी पत्नी सुमती सिन्हा को तेज धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े काटकर मौत के घाट उतार दिया।उसने पत्नी की हत्या कर शव को कई टुकड़ो में काट डाला।रिटायर्ड शिक्षक ने निर्मम तरीके से पत्नी का कत्ल कर दिया है। उन्होंने लगभग 12 टुकड़ों में शव को काटकर क्षत विक्षत कर दिया है। यहां तक कि महिला के स्तन के साथ पैर की अंगुली तक को भी कातिल ने सही सलामत नहीं छोड़ा है।

सनकी शिक्षक ने अपनी पत्नी को 12 टुकड़ो में काटा

घटना की सूचना पाकर मेहंदिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कातिल रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार शिक्षक से घटना के कारण के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम के अधिकारियों को भी बुलाया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।