शराब तस्करों ने दरोगा को चलती कार से रौंदा, मौत होमगार्ड जवान घायल

शराब तस्करों ने दरोगा को चलती कार से रौंदा, मौत होमगार्ड जवान घायल

केटी न्यूज/पटना/बेगूसराय

शराब तस्करों का मनोबल इस कर बढ़ा हुआ है कि न उन्हें कानून का डर है और ना ही पुलिस की। पिछले कुछ माह में कई पुलिस वालों को अपनी जान गवानी पड़ी है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से आ रही है। जहां शराब तस्करों को पड़ने गए दरोगा और होमगार्ड जवान को तस्करों ने अपनी कार से रौंद दिया। जिसमें दरौगा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

वहीं होमगार्ड जवान की सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दो जवानों भाग खड़े हुए। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे बेगूसराय जिले के नवकोठी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सूचना मिली कि एक कार से शराब की खेप आ रही है। जिसके बाद थाने में तैनात दौरोगा खमास चौधरी के नेतृत्व में तीन होमगार्ड के जवानों को छतौना पुल भेजा गया था।

जैसे ही आल्टों कार पुल पर पहुंची तो दरोगा व जवानों ने रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान तस्करों ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी। दरोगा हमास चौधरी व होमगार्ड के जवान बालेश्वर यादव को कुचलते हुए भाग निकला। जिसमें दरोगा हमास चौधरी की मौत हो गई। वहीं बालेश्वर यादव का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आल्टों कार मालिक को हिरासत में ले लिया है।

हलांकि कार अभी भी पुलिस के हाथ नही लगी है। मृत दरोगा की पहचान मधुबनी जिला के निवासी हमास चौधरी के रूप में हुई है। मृतक दरोगा के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि उनके पिता 2011 जमुई में ज्वाईन किया था। भागलपुर में ट्रेनिंग की थी।