Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

पिता के कर्ज से बचने के लिए बेटे ने अपनाया यह रास्ता,बन गया अपराधी

रोहतास के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।मामला सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बैजला के रहने वाले मनीष कुमार चेनारी प्रखंड में लेखपाल के पद पर तैनात हैं।

पिता के कर्ज से बचने के लिए बेटे ने अपनाया यह रास्ता,बन गया अपराधी
Crime

केटी न्यूज़/सासाराम

रोहतास के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।मामला सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बैजला के रहने वाले मनीष कुमार चेनारी प्रखंड में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उन्हें 23 सितंबर को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया कि वह 10 दिनों के अंदर 15 लाख रुपए का सोना खरीद कर अपराधियों के बताए गए जगह पर छुपा कर रख दें। अन्यथा उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।

पिता के कर्ज से बचने के लिए बेटे ने अपनाया यह रास्ता,बन गया अपराधी

लेखपाल ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया। थाने मे केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की विशेष टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के पूछताछ में युवक ने जो बात बताई उसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। 

पिता के कर्ज से बचने के लिए बेटे ने अपनाया यह रास्ता,बन गया अपराधी

करगहर थाना क्षेत्र के नाद निवासी जयकुमार ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता ने काफी कर्ज ले रखा था। ऐसे में लेनदार प्रतिदिन उनके घर आकर उन लोगों को परेशान करते थे। इससे बचने के लिए उसने यह रास्ता अपनाया। पितृपक्ष का पखवाड़ा चल रहा है ऐसे में पिता के द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने के लिए उसने लेखपाल से रंगदारी मांगी थी।पितृपक्ष में अपने पिता द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए बेटा अपराधी बन गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।