Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

हत्या या आत्महत्या : प्रेमिका के घर प्रेमी जोड़े का रस्सी से झूलता मिला शव, लडके घरवालों का हंगामा

हत्या या आत्महत्या : प्रेमिका के घर प्रेमी जोड़े का रस्सी से झूलता मिला शव, लडके घरवालों का हंगामा

केटी न्यूज/ पटना/मुजफ्फरपुर 

प्रेमिका के घर प्रेमी जोड़े का फंदे से लटकता मिला शव जिसकी सूचना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी। वहीं लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों के गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ। लडके के परिवार का आरोप है कि ये आत्महत्या नही हत्या है। दोनों की हत्या कर फंदा बनाकार लटका दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के  पारु थाना क्षेत्र के कसबा टोला में हुई है। घटना के बाद इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मृतकों में प्रेमी हिन्दू नाबालिग (13) और मोहम्मद आशिक (18) है। इस मामले में मो. आशिक के चाचा ने नाबालिग के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। चाचा के अनुसार बदरुल ने बताया कि उसका भतीजा मेला घूमने गया था। सोमवार की रात में 10 बजे वो मेला घूमकर घर लौटा। मंगलवार की अहले सुबह नाबालिग के पिता आशिक को बुलाकर कहीं ले गए। सुबह 8 बजे तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी नाबालिग के परिजनों ने बताया कि आशिक का शव यहां पड़ा हुआ है। वहीं थोड़ी देर में पता चला कि उनकी बेटी का शव भी बरामद किया गया है। आत्महत्या का एंगल देने के लिए नाबालिग के परिजनों ने अपनी बेटी की भी हत्या कर दी। वहीं एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं। दोनों के गले पर फंदे के निशान हैं।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या काप्रतित हो रहा है। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।