Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली मां की जान

कलयुगी बेटे की करतूत सामने आयी है। जिस मां ने अपने बेटे को नौ महीने कोख में रखा और जन्म के बाद उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। अब उसी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

कलयुगी बेटे ने  पीट-पीटकर ले ली मां की जान
Crime

केटी न्यूज़/पूर्णिया

कलयुगी बेटे की करतूत सामने आयी है। जिस मां ने अपने बेटे को नौ महीने कोख में रखा और जन्म के बाद उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। अब उसी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। उसे पीट-पीट कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पूर्णिया जिले की है जहां एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। 

कलयुगी बेटे ने  पीट-पीटकर ले ली मां की जान

वहीं, पूर्णिया जिले के गुलाबबाग अंतर्गत हांसदा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। जहां जानकारी के अनुसार संपत्ति के विवाद में यह घटना घटी है। युवक के सिर संपत्ति के विवाद में इस कदर खून सवार हुआ कि उसे थोड़ा भी इस बात का ख्याल नहीं रहा कि वो जिसपर प्रहार कर रहा है वो कोई और नहीं बल्कि उसकी मां है। इतना ही नहीं, वही बेटा सभी बच्चों में अपनी मां को दुलारा भी था। लेकिन सनकी बेटे ने अपनी मां को बांस से पीट-पीट कर मार डाला। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। 

कलयुगी बेटे ने  पीट-पीटकर ले ली मां की जान

बताया जा रहा है कि  संपत्ति विवाद में अपने ही बेटे ने मां को बांस से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित हांसदा रोड के मुंशीबाड़ी में हुई। मृतक महिला की पहचान दिवंगत भोक्ता उड़ाऊ की पत्नी भादो देवी (66 वर्ष) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। 

कलयुगी बेटे ने  पीट-पीटकर ले ली मां की जान

इधर, आरोपी पुत्र का नाम हरिश्चंद्र मिंज (30 वर्ष) बताया गया है। घटना के संबंध में मृतका के बड़े पुत्र जितेंद्र मिंज ने बताया कि घर पर उसकी मां और हरिश्चंद्र के अलावा कोई नहीं था। हरिश्चंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। संपत्ति को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसने मां को आंगन में रखे बांस से पीट-पीटकर मार डाला। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां का शव फर्श पर पड़ा है। तब उसका आरोपी भाई घर पर ही मौजूद था. उसने बताया कि वह दो भाई में बड़ा है और मझले भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उसने बताया कि उसकी मां का आरोपी भाई हरिश्चंद्र मिंज अत्यंत दुलारा बेटा था, बावजूद इसके उसने उसकी हत्या कर दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।