महिला कॉस्टेबल ने दुपट्टे से फांसी लगा की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस
मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कॉन्स्टेबल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना किशनगंज शहर के डुमरिया भट्ट इलाके में में हुई।
केटी न्यूज/पटना
मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कॉन्स्टेबल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना किशनगंज शहर के डुमरिया भट्ट इलाके में में हुई। मृतका की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी 2018 बैच की कॉस्टेबल प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रियंका किशनगंज में रिजर्व होमगार्ड में पदस्थापित थीं। करीब तीन महीने पहले ही उनकी ड्यूटी किशनगंज में लगी थी।

मिली सूचना के अनुसार प्रियंका सुबह नियमित रूप से ड्यूटी पर गई थीं। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम तक कमरे का दरवाजा न खुलने और कोई हलचल न होने पर मकान मालिक को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर उन्होंने प्रियंका को पंखे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि किसी तरह के साक्ष्य की जांच हो सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियंका शादीशुदा थीं और हाल ही में पति के साथ उनके संबंधों में विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस प्रियंका के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।
