Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

स्कूली छात्रों का बस की छत पर चढ़ सफर करना नहीं रूक रहा

बसों के छतों पर सफर करने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बसों की छते छात्रों से भरी रह रही हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इस पर प्रशासन मौन बना हुआ है।

स्कूली छात्रों का बस की छत पर चढ़ सफर करना नहीं रूक रहा

- छुट्टी का समय हो या स्कूल जाने का दोनो समय में बसों के छतों पर नजर आते हैं बच्चे

- कईबार दुर्घटना के बाद भी प्रशासन बना हुआ है उदास

केटी न्यूज/डुमरांव 

बसों के छतों पर सफर करने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बसों की छते छात्रों से भरी रह रही हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इस पर प्रशासन मौन बना हुआ है। मंगलवार को स्कूल खुलने का समय हो या स्कूल के छुट्टी होने का इन दोनों समयों पर बसों की छतों पर बच्चे चढ़कर सफर करते हुए दिखाई दिये। कोई एक या दो बच्चे नहीं सफर कर रहे थे, हर बसों के छत पर लगभग दो दर्जन बच्चों की संख्या होगी। सभी बच्चे ड्रेस में मौजूद थे, इससे पता भी चल जा रहा था कि किस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हैं। प्रशासन की तरफ से इसे रोकने के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

 विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्र से शहर में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है। अधिकांश बच्चे प्लस टू में नामांकित हैं। बच्चे स्कूल आने के वक्त यात्री बसों क छतों पर चढ़ जाते हैं और आपस में मस्ती करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यही मस्ती उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। बस की छतों पर चढ़कर आने वाले बच्चों की बस डुमरांव थाना के पास से भी गुजरती है, लेकिन कोई कुछ कहने वाला नहीं है। लोगों द्वारा इसकी शिकायत स्कूल के प्रबंधन तक को की गई है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पाया है। लोगों का कहना है कि किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तभी प्रशासन की निंद खुलेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।