Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चलेगा चरणबद्ध आंदोलन - वीणा मानवी

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चलेगा चरणबद्ध आंदोलन - वीणा मानवी

- डुमरांव में गठित हुई महिला विकास मंच की कार्यसमिति, पम्मी सिंह बनी अध्यक्ष

केटी न्यूज/डुमरांव

देशभर में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। इस हाईटेक जमाने में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है, यह चिंतनीय हैं। इसके खिलाफ पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उक्त बातें महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षिका वीणा मानवी ने रविवार को डुमरांव के एक निजी हाल में कही। वे यहा महिला विकास के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं की स्थिति मंे लगातार सुधार हुआ है। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना झंडा बुलंद कर रही है। लेकिन यह भी सच है कि उनपर हमले बढ़े है। महिलाओं की सुरक्षा और मजबूत होनी चाहिए। वीणा मानवीय ने कहा कि देश में महिला उत्पीड़न पर महिला विकास मंच कार्य कर रही है। जहां भी महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटना होती है, महिला विकास मंच उस को न्याय दिलाने के लिए पहल करती है। वही बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव राज के महाराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि आज महिलाएं समाज के सभी क्षेत्रों में पुरूषों से आगे निकल रही है।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चलेगा चरणबद्ध आंदोलन - वीणा मानवी

जरूरत है समाज के नजरिए में बदलाव की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस व सरकार के साथ ही समाज की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जरूरी है। कार्यक्रम में महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बक्सर नगर परिषद के उपचेयरमैन प्रतिनिधि रामजी सिंह, डुमरांव के नवनिर्वाचित उप चेयरमैन विकास ठाकुर, स्वयं शक्ति के धीरज मिश्र, गाजीपुर महिला विकास मंच की अध्यक्ष मधु यादव, आरा की जिला अध्यक्ष अंशु गिरी, रोहतास की अध्यक्षा सीमा सिंह, पूनम सलूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन जायसवाल, सरिता  समेत महिला विकास मंच से जुड़ी दर्जनों सदस्य शरीक हुई। इस दौरान डुमरांव में महिला विकास मंच की इकाई की घोषणा की गई जिसमें पम्मी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। नव चयनित अध्यक्ष पम्मी ने कहा कि वे मलिाओं पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगी तथा रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को मंच से जोड़ संगठन को मजबूत करेंगी। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मुन्ना सिंह ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।