Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बुनियाद केन्द्र के रास्ते से गैरेज हटाने की कवायद हुआ शुरू

स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग व बृद्ध जनों के लिए बुनियाद केन्द्र का तीन मंजिला भवन स्थापित है। इस भवन में जाने के लिए पीएचसी होकर गुजरना पड़ता है।

बुनियाद केन्द्र के रास्ते से गैरेज हटाने की कवायद हुआ शुरू

डीएम ने गैरेज हटाने के लिए पीएचसी प्रभारी को दिया था आदेश

 केटी न्यूज/डुमरांव

 स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग व बृद्ध जनों के लिए बुनियाद केन्द्र का तीन मंजिला भवन स्थापित है। इस भवन में जाने के लिए पीएचसी होकर गुजरना पड़ता है। उसी रास्ते में गैरेज होने के कारण रास्ता संकीर्ण हो गया है। साथ ही जो रास्ता है, समतल भी नहीं है, जिससे दिव्यांगों को जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते से गैरेज हटाने के लिए एक माह पहले जब डीएम अंशुल अग्रवाल ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया था, तो गैरेज हटाने के लिए पीएचसी प्रभारी को आदेशित किया था। पिछले दिनों जब डीएम निरीक्षण करने के लिहए पीएचसी में पहुंचे तो गैरेज को वहीं देख पीएचसी प्रभारी की जमकर क्लास लगाई थी। शनिवार को गैरेज हटाने की कवायद जेसीबी लगाकर शुरू कर दी गई। सबसे पहले गैरेज के पिछले भाग में जमे गंदगी और पेड़-पौधे को जेसीबी लगाकर हटाते हुए रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया। रविवार को गैरेज को तोड़ दिया जाएगा। बता दें की गैरजे के हट जाने से बुनिदयाद केन्द्र में जाने के लिए बीस फीट का रास्ता मिल जाएगा। इस रास्ते से असानी से दिव्यांग ट्राइसाईकिल सहित अन्य वाहनों से आ-जा सकते हैं। तोड़ने का काम शुरू होते ही बुनियाद केन्द्र के स्टाफों में खुशी का माहौल है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।