खुशी में छाया मातम: जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में छह वर्षीय मासूम के सिर में लगी मौत
हर्ष फायरिंग में 10 साल की मासूम की मौत हो गयी। जिसके बाद खुशी के माहौल में मातम पसर गया। घटना रविवार की रात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में जयमाल देखने के दौरान हुई। गोली लगते ही जश्न के महौल में अचानक सन्नाटा छा गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर उदवंतनगर थाना पहुंची शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

केटी न्यूज/आरा
हर्ष फायरिंग में 10 साल की मासूम की मौत हो गयी। जिसके बाद खुशी के माहौल में मातम पसर गया। घटना रविवार की रात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में जयमाल देखने के दौरान हुई। गोली लगते ही जश्न के महौल में अचानक सन्नाटा छा गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर उदवंतनगर थाना पहुंची शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की मृतक मासूम की पहचान तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार के पुत्र आशीष कुमार 10 के रूप में हुई। वहीं उग्र परिजनों और ग्रामीण ने मिलकर आरा-सासाराम हाईवे को तेतरिया मोड़ के समीप जाम कर दिया। जिसके कारण आवागमन ठप हो चूका है।
घायल बच्चे के परदादा डिग्री सिंह बताया कि पड़ोस में राम बच्चन की बेटी की शादी थी। जिसमें बारात, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अगरुआ गांव से आयी हुई थी। पोता आशीष अपने मम्मी-पापा और बहन के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। जयमाला के समय सभी परिजन स्टेज के पास खड़े थे। इसी दौरान लड़की के घर वालों की तरफ से छत पर चढ़कर अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की जा रही थी।
उसी दौरान जयमाला देख रहा पिस्टल में गोली फंसने के कारण युवक पिस्टल नीचे कर कॉक कर रहा था, तभी अचानक फायरिंग हो गई और गोली आशीष के सिर में जा लगी। जिसके बाद उसे आरा ले जाया गया। जहां से डाक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। जिसे ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
घटना के संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने कहा कि शादी समारोह में जयमाला के दौरान बच्चे को गोली लगी है। जिसमें उसकी मौत हो गयी है। पुलिस हर्ष फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।