केटी न्यूज/पटना
अपराधियों का मनोबल सातवें आसामन है। न पुलिस की भय ना ही नेताओं को डर। अपराधी अब पुलिस व नेता पर सरेयाम हमले व गोलीबारी कर रहे है। ऐसे ही घटना राजधानी से निकल कर सामने आयी है जहां राजद एमएलसी कार्तिकेय सिंह के प्रतिनिधी सह दयालपुर दौलतपुर पंचायत के बीडीसी अजय कुमार को अपराधियों ने गोलीमार दी है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पातल पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है परन्तु उनकी हालत नाजूक बनी हुई है। पीड़ित परिजनों के अनुसार अजय कुमार किसी काम से बिहटा प्रखंड कार्यालय गये हुए थे। जब वे घर लौटे अपनी गाड़ी से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराधियों द्वारा बीडीसी सह एमएलसी प्रतिनिधी अजय कुमार जीजे कॉलेज के समीप गोली मारी है। उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंघाला जा रहा है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।