Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

9 साल की बच्ची से कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करने वाले ने किया दुष्कर्म,नशे का आदी भी है आरोपी

बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरा में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया है।

9 साल की बच्ची से कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करने वाले ने किया दुष्कर्म,नशे का आदी भी है आरोपी
Crime

केटी न्यूज़/भोजपुर

बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरा में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया है। इस मामले को दबाने के लिए उस बच्ची को पटक-पटक कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक बच्ची पांचवी कक्षा की छात्रा थी उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं।

9 साल की बच्ची से कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करने वाले ने किया दुष्कर्म,नशे का आदी भी है आरोपी

ये पूरा मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। जहां देर रात एक 9 वर्षीय बच्ची अपने घर से आटा लेने पास के ही एक दुकान पर गई हुई थी। इसके बाद नामजद आरोपी ने उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। जबरन मुंह मे कपड़ा ठूस कर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।बच्ची किसी से कुछ कहे नहीं इसलिए आरोपी ने अपने कुकर्म को छिपाने के लिए उसे पटक-पटक कर हत्या कर दी। उसके शव को अपने घर में ही पलंग के नीचे छुपा दिया।

9 साल की बच्ची से कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करने वाले ने किया दुष्कर्म,नशे का आदी भी है आरोपी

काफी समय बीत जाने के बाद बच्ची अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उससे ढूंढना शुरू कर दिया।जब परिजनों को शक हुआ तो परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने नामजद आरोपी के घर की तलाशी ली। तब स्थानीय लोगों ने पाया कि पलंग के नीचे बच्ची मृत अवस्था में पड़ी है। इसके बाद मुहल्ले वाले ने नामजद आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी।इसके बाद इस घटना की सूचना आरा नगर थाना को दी गई। नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना जैसे ही आस-पास के इलाके में पहुंची। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।  दुष्कर्म और हत्या जैसी बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज को मिली तो वो फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। वह खुद मामले की जांच में जुट गए।

9 साल की बच्ची से कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करने वाले ने किया दुष्कर्म,नशे का आदी भी है आरोपी

पकड़ा गया आरोपी आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा हनुमान टोला मुहल्ले का रहने वाला है। आरोपी का नाम नारायण शाह उर्फ वकील है, जो कि कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करता है। आरोपी पहले भी शराब बेचने और पीने के मामले में जेल जा चुका है।मुहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी की पत्नी दो महीना पहले ही उसे छोड़ कर भाग गई है। आरोपी अपने घर मे अकेले रहता था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आरोपी के घर की जांच पड़ताल की तो नशे की कई सामग्री भी बरामद हुई है।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।